पुंछ में बड़ा हादसा: सोते समय अचानक गिरी कच्चे मकान की छत, एक की मौत, पांच घायल

[ad_1]

poonch news: Roof of kutcha house suddenly collapses while sleeping one dead five injured

पुंछ
– फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार


जम्मू संभाग के पुंछ जिले में गुरुवार सुबह बड़े हादसे की खबर है। जिले के मेंढर उपजिला के दूरदराज गांव गुरसाई मुरी में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात पुंछ के दूरदराज गांव गुरसाई मुरी कच्चे मकान की छत गिरने से उसमें मौजूद छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत बाहर निकाल कर उपचार के लिए सुरनकोट अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रियाज हुसैन शाह पुत्र साबर हुसैन शाह के रूप में हुई है। 

वहीं, 52 वर्षीय शमीम अख्तर पत्नी रियाज हुसैन शाह, 25 वर्षीय अमानत अली और 22 वर्षीय शराफत अली, 18 वर्षीय आसमा कौसर पुत्री रियाज हुसैन शाह और उसका एक रिश्तेदार 30 वर्षीय इरफान हैदर पुत्र मेहबूब हुसैन शाह का उपचार जारी है। रियाज हुसैन शाह ने जख्मों का ताव न सहते हुए उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *