[ad_1]

लाल चौक: रंग बिरंगी लाइटों के बीच सेल्फी लेते हुए पिता व पुत्र
– फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से प्रदेश में खासकर घाटी में हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों और आतंकी समर्थकों के साथ साथ देश विरोधी तत्वों पर प्रहार जारी रखा गया है।
इस दौरान घाटी में सक्रीय आतंकी संगठनों को काफी नुक्सान उठाना पड़ा है। कई बड़े टॉप कमांडर मार गिराए गए हैं जिसके चलते घाटी में आतंकी खेमों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। उनकी लगातार कोशिश यह है कि घाटी में एक बार फिर से आतंकवाद की जड़ों को मजबूत करने के प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता लगातार उनके इन प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं और उनके नापाक मंसूबों को विफल कर रहे हैं।
5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से लगभग हर दिन ही आतंकियों के लिए काल साबित हो रहा है। अभी तक की बात करें तो आतंकियों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। अगर इस दौरान के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह आंकड़े चौंका देने वाले हैं। इस दौरान कश्मीर घाटी में 620 से अधिक आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा एजेंसियों को सफलता प्राप्त हुई है और इनमें से 200 के करीब ऐ, ऐ+ और ऐ++ केटेगरी के टॉप आतंकी कमांडर शामिल हैं। जिसके चलते सुरक्षाबल घाटी में आतंकियों की टॉप लीडरशिप का खात्मा करने के साथ साथ आतंकी संगठनों की कमर तोड़ने में सफल रहे। इन्ही सबका का नतीजा है कि आतंकियों के सीमा पार बैठे आकाओं में बौखलाहट है और उनके द्वारा रणनीति में बदलाव किया गया है।
[ad_2]
Source link