पुलिस की पाठशाला: छात्राओं को किसी से डरने-घबराने की जरूरत नहीं, एसपी बोले- पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर

[ad_1]

Amroha: Girl students do not need afraid anyone, SP said - Police ready for your safety

अमरोहा में पुलिस की पाठशाला में एसपी कुंवर अनुपम सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने मन में कोई बात नहीं रखें। छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ आने वाली किसी भी समस्या को बेझिझक अपने परिजन, शिक्षक और पुलिस के साथ साझा करें। अगर कोई अपराध होता है तो डरे नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें।

पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर, पुलिस हेल्प डेस्क, अभिभावकों या शिक्षकों की तुरंत ही मदद लेनी चाहिए।

हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करें। यदि छात्र-छात्राओं को रास्ते में कोई परेशान करे तो नजरअंदाज न करें, इसकी शिकायत पुलिस से करें। कहा कि कोई भी अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। पुलिस को दोस्त समझ कर अपनी हर छोटी बड़ी समस्या साझा करें।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। अक्सर देखा जाता है कि दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं, दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है।

ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर साझा न करें।एसपी ने बताया कि अगर साइबर अपराध हो तो तत्काल इसकी सूचना 1930 पर देनी चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सुनील जोशी और अनिल कुमार जग्गा ने किया। वहीं प्रभारी डायल 112 संजीव कुमार, कॉलेज डायरेक्टर दर्पण बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा बंसल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *