पुलिस की पाठशाला: सोशल मीडिया… बिना आंख-कान का जासूस, सब देख-सुन रहा, रहें सावधान

[ad_1]

IG Dr Rakesh Singh made students aware about social media

आईजी डॉ. राकेश सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीन साल पहले आप ने जोमैटो से क्या ऑर्डर किया? पांच साल पहले आप दूसरे शहर घूमने गए थे तो किस होटल में ठहरे थे, किससे मिले थे? ये बातें शायद आपको याद न हों, लेकिन सोशल मीडिया को सब पता है। आपके पीछे यह बिना आंख-कान का जासूस है जो सब सुन और देख रहा है। आप किससे मिल रहे हैं, क्या कर रहे हैं, क्या सुन, देख या बोल रहे हैं, किसके संपर्क में हैं? इसे सब जानकारी है। ऐसे में जरूरी है कि इसके प्रति सावधान रहें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें और जानकारी आदि साझा न करें। 

बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह ने छात्राओं से ये बातें कहीं।

हाल ही में हुई शीशगढ़ की घटना का जिक्र करते हुए आईजी ने छात्राओं को बताया कि सिर्फ दो लोगों की गलती 200 से अधिक लोगों पर भारी पड़ी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की धार्मिक टिप्पणी करने से बचने की हिदायत दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *