[ad_1]

नेहा राठौर को नोटिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में रूरा थाना के मड़ौली गांव में अफसरों के सामने मां बेटी की जलकर मौत हो गई थी। लोक गायिका नेहा राठौर ने इसी घटना क्रम पर यूपी में का बा… गीत गाकर यू टयूब व टवीटर एकाउंट पर पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया। अब इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश करार देकर पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है।
लोक गायक नेहा राठौर जिला आंबेडकर नगर की अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर में इंद्रलोक कॉलोनी निवासी हैं। कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ल ने वायरल हुए गीत पर उन्हें नोटिस जारी कर 7 बिंदुओं पर तीन दिन में जवाब मांगा है।
नोटिस में कहा गया है कि आपके इस गीत के कारण समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। इसलिए यूपी में का बा … गीत पर स्थिति स्पष्ट किया जाना न्यायोचित है। यदि आपका जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो आपके विरुद्ध आईपीसी/सीआरपीसी की सुसंगत धाराओ में न्यायोचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
[ad_2]
Source link