पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की रोड एक्सीडेंट में मौत, मचा कोहराम

[ad_1]

दर्दनाक सड़क हादसा

दर्दनाक सड़क हादसा
– फोटो : सोशल मीडिया

होली में लखनऊ से बाइक से घर वापस लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। गांव में मातम की स्थिति रही।

पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कमल चौहान (30) पुत्र रामवृक्ष चौहान एवं डब्लू चौहान (23) पुत्र छठ्ठू चौहान लखनऊ में रहकर स्टील फर्नीचर का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर जाने के लिए सोमवार को दोनों युवक बाइक से ही निकल लिए। सुल्तानपुर जिले के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रहे किसी तेज वाहन ने धक्का मार दिया। इसके चलते दोनों युवक बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो कर सड़क पर छटपटाने लगे। राहगीरों ने पुलिस पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों के पास से मिले आधारकार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृत युवकों के परिजन एवं गांव के कुछ लोग निजी साधन से सुल्तानपुर के लिए निकल गए हैं। इधर, मृतक युवक कमल चौहान की पत्नी चिंता का रो-रो कर बुरा हाल है। डब्लू चौहान की पत्नी पूजा खबर सुनने के बाद बार-बार बेहोश हो जा रही है। डब्लू चौहान का एक वर्षीय पुत्र प्रिन्स इस सबसे अंजान पड़ा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे से इन परिवारों के साथ पूरे गांव मे मातम छा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *