[ad_1]

पूर्व सांसद पप्पू यादव (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Samastipur:
जन अधिकार पार्टी के संयोजक और पूर्व सांसद पप्पू यादव समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद उन्हें जमानत दी गई. आपको बता दें कि साल 2020 में विधानसभा चुनाव के वक्त दरभंगा – हायाघाट रेलखंड के थलवारा के पास रेलवे ट्रैक पर आश्रय लिए बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने को लेकर RPF समस्तीपुर की तरफ से 60/20 एसीजेएम की कोर्ट में दर्ज कराया गया था. इसी मामले में कोर्ट में पप्पू यादव ने सरेंडर किया. जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया.
वहीं, न्यायालय से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि अभी देश के जो हालात है उसमें अगर कांग्रेस की सहमति होती है तो नीतीश कुमार महागठबंधन के संयोजक के तौर पर विपक्ष के पीएम चेहरा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन की तरह नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की ईमानदार कोशिश कर रहे हैं.
वहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 8 साल से 56 इंच के सीना वालों की सरकार है. फिर भी भारत की जमीन पर चीन कब्जा कैसे कर ले रहा है. अब देश में नफरत फैलाने के नियत से PFI को बैन किया गया है. आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार को पुलिस-अपराधी-माफिया गठजोड़ पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए.
रिपोर्ट : मंटुन रॉय
First Published : 30 Sep 2022, 07:18:16 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link