प्यार का खौफनाक इंतकाम: 45 साल की मामी को 24 साल के भांजे से प्यार, फिर पीछे छुड़ाने लगी महिला तो युवक ने…

[ad_1]

love story When 45 year old maternal aunt broke off love affair nephew created a false story of his abduction

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी जिले के थाना प्रेमनगर के बल्लमपुर के रहने वाले 24 साल के एक भांजे ने 45 साल की अपनी मामी के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामी से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया।

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर निवासी एक युवक (24) गुरुग्राम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था। कुछ साल पहले उसके अपनी सगी मामी से प्रेम संबंध बन गए थे। मामी उससे दोगुनी उम्र (45) की है। कुछ माह से मामी उससे पीछा छुड़ाने लगी थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। 

परेशान होकर मामी ने प्रेमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दे दी। इससे नाराज होकर युवक ने मामी को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और आठ मार्च को लापता हो गया। इसके बाद नौ मार्च को उसने मामी के भाई का फोन चुरा लिया और फिर इसी मोबाइल से अपने परिजनों को अपहरण का मैसेज भेज दिया। 

साथ ही बतौर अपहरणकर्ता एक लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की। मैसेज देखकर युवक के माता-पिता भी उसकी तलाश में जुट गए। सुराग न मिलने पर 17 मार्च को उन्होंने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। उधर, युवक ने पुलिस को फोन करके अपहरण के पीछे मामी का हाथ होना बता दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *