प्यार, पैसा और हत्या: प्रेमिका ने गूगल पर तलाशा सुनसान इलाका, घरवालों के साथ प्रेमी को कार सहित जिंदा जला दिया

[ad_1]

accused still away from police who burnt transporter along with his car to death in Mathura

Mathura: कार में जली मिली लाश…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव की कार सहित जलाकर हत्या कर दी गई। मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव व उसके भाई राजेश का बुधवार को भी सुराग नहीं लगा। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें आगरा से लेकर फिरोजाबाद तक के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। घटना फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान के लिंक रोड की है।

पुष्पेंद्र यादव (35) पुत्र इंद्रपाल सिंह यादव मूलरूप से नगला लल्लू, जलेसर, एटा के रहने वाले थे। हाल में वह आवास विकास कॉलोनी, कासगंज में रहते थे। पुष्पेंद्र की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हिस्ट्रीशीटर की बेटी डॉली के मोबाइल से मिले हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले डॉली ने गूगल पर मथुरा के कई इलाके तलाशे थे। इसका खुलासा उसकी गूगल सर्च हिस्ट्री ने किया है। यह भी पता लगा है कि उसने पुष्पेंद्र को फोन कर बुलाया था। यह फोन भी उसे पुष्पेंद्र द्वारा ही दिया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *