प्रथम दर्शन: हिमाचल के तीसरे धार्मिक स्थल मां भंगायणी के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू

[ad_1]

First Darshan Service: HRTC bus service started for the third religious place Maa Bhangayani.

मां भंगायणी के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रथम दर्शन सेवा के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी)  ने मंगलवार से शिमला से लाणी बोराड़ हरिपुरधार के लिए बस सेवा शुरू की। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह बस माता भंगायणी मंदिर से आगे लाणी बोराड़ तक चलेगी। शिमला से इस रूट पर यात्री को पहली बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस में प्रतियात्री किराया 456 रुपये तय किया गया है। इस बस में सम्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड, महिला यात्रियों को 50 फीसदी छूट भी मिलेगी।

यात्री बस में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकेंगे। बस सुबह 5:30 बजे ढली, 6:30 बजे आईएसबीटी शिमला, 7:50 बजे सोलन, 9:30 बजे राजगढ़, 11:15 बजे नौहराधार से रवाना होगी। और दोपहर 1:00 बजे माता भंगायणी मंदिर पहुंचेगी। लाणी बोराड़ से बस शिमला के लिए सुबह 8:05 बजे, माता भंगायणी मंदिर से 10:10 बजे, नौहराधार से 12:15, राजगढ़ से 2:45 और सोलन से 4:50 पर रवाना होगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *