प्रयागराज के टॉपर : हाईस्कूल में शिवम, इंटर में सुबासना जिले में अव्वल, कई मेधावियों के अंक समान

[ad_1]

Prayagraj topper: Shivam in high school, Subasana district topper in Inter, many meritorious have same marks

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले शिवम पांडेय।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी किए गए। इसमें हाईस्कूल में गीता देवी इंटर कॉलेज, नैनी के छात्र शिवम पांडेय और इंटरमीडिएट में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलई का पूरा की सुबासना जिले में पहले स्थान पर रही। इसके अलावा टापटेन में एक ही स्थान के कई परीक्षार्थियों ने समान अंक हासिल करके समान स्थान साझा किए।

जिले की मेरिट में शीर्ष पांच स्थान के तहत हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर एसआर इंटर कॉलेज के मनीष पटेल, जेडीएसवीएमआईसी, रसूलाबाद के विकास चतुर्वेदी, एलबीएस इंटर कॉलेज मांडा की सना शामिल हैं। तीसरे स्थान पर आरके इंटर कॉलेज के रुद्र त्रिपाठी, वीवाईएसएमके इंटर कॉलेज की सुप्रिया यादव, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन के यश त्रिपाठी रहे।

चौथे स्थान पर सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की नेहा प्रजापति, गोपाल इंटर कॉलेज की दिव्या सिंह, एसपी इंटर कॉलेज की यशंस्वी तिवारी और शिव जियावन इंटर कॉलेज के कुलदीप जायसवाल रहे। वहीं पांचवें स्थान पर एसपी सिंह इंटर कॉलेज की अपूर्वा मिश्रा, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज के आशुतोष सिंह, जेडीएसवीएम इंटर कॉलेज की आरोही त्रिपाठी और जगलाल जगत बहादुर पटेल इंटर कॉलेज की सेजल विश्वकर्मा रहीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *