प्रयागराज : महिला ने जंघई चौकी इंचार्ज पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, भदोही ले जाकर चलती कार में की शर्मनाक हरकत

[ad_1]

Woman accused Janghai outpost incharge of rape, shameful act by taking Bhadohi in the car

girl crime, rape demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मिलकर आप बीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज द्वारा महिला के साथ किए गए इस कुकर्म की घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाए महिलाएं अपने को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी। 

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जंघई के इंचार्ज पर जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।कहा कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में लेकर भदोही गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में अनियंत्रित होकर कार खड्ड में चली गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में चौकी इंचार्ज पकड़े गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *