प्रयागराज : माघ मेले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, डीजीपी ने मेले की तैयारियों को परखा

[ad_1]

Prayagraj News :  माघ मेला।

Prayagraj News : माघ मेला।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग केे जरिये माघ मेले से जुड़ी तैयारियों को परखा। उन्होंने मेला से जुड़ी तैयारियों को लेकर तमाम दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि मेला के दौरान पांच हजार जवानों की तैनाती मेला क्षेत्र में रहेगी। इसके लिए 31 दिसंबर तक फोर्स आ जाएगी। इस दौरान नए वर्ष के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा गया। मुख्य सचिव ने कहा कि माघ मेला में किसी भी श्रद्धालु या संत को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने माघ मेले के लिए हर सेक्टर में पुलिस के जवानों की तैनाती की बात कही। यह भी कहा कि प्रमुख स्थानों पर आने वाली भीड़ के अनुमान से ही फोर्स तैनात की जाए। 

इस दौरान श्रद्धालुओं से पुलिस कर्मी विनम्र व्यवहार करें। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाहर से आने वाली फोर्स को भी पहले से ही ब्रीफ कर दिया जाए। ताकि उन्हें मेले की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में प्रयागराज सहित प्रदेश के आठ जिले जहां पर अनाधिकृत और बिना अनुमति के धर्म स्थलों में लाउड स्पीकर लगे हैं, उन्हें हटाने की भी बात कही गई।

दरअसल पिछले दिनों जब प्रदेश सरकार ने ऐसे लाउड स्पीकरों के लिए अभियान चलाने के लिए कहा था तो पुलिस ने कुछ धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे थे। इसके बाद तमाम धर्मगुरुओं ने खुद पुलिस की मौजूदगी में लाउड स्पीकरों का दान किया था। उधर पुलिस द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया कि तमाम स्थानों पर लाउड स्पीकर अब भी लगे हैं। चर्चा है कि उन लाउड स्पीकरों को हटाने का काम शुरू होगा। ऑनलाइन बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी चंद्र प्रकाश, डीएम संजय कुमार खत्री आदि अफसरों ने शिरकत की।

डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए बढ़ेगी निगरानी
यमुनापार के नारीबारी में 600 बोरी डीएपी पकड़े जाने के मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग पर अफसरों ने सख्ती दिखाने की बात कही। इसके लिए अफसरों ने निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। यह भी हिदायत दी कि कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। 

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग केे जरिये माघ मेले से जुड़ी तैयारियों को परखा। उन्होंने मेला से जुड़ी तैयारियों को लेकर तमाम दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि मेला के दौरान पांच हजार जवानों की तैनाती मेला क्षेत्र में रहेगी। इसके लिए 31 दिसंबर तक फोर्स आ जाएगी। इस दौरान नए वर्ष के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा गया। मुख्य सचिव ने कहा कि माघ मेला में किसी भी श्रद्धालु या संत को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने माघ मेले के लिए हर सेक्टर में पुलिस के जवानों की तैनाती की बात कही। यह भी कहा कि प्रमुख स्थानों पर आने वाली भीड़ के अनुमान से ही फोर्स तैनात की जाए। 

इस दौरान श्रद्धालुओं से पुलिस कर्मी विनम्र व्यवहार करें। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाहर से आने वाली फोर्स को भी पहले से ही ब्रीफ कर दिया जाए। ताकि उन्हें मेले की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में प्रयागराज सहित प्रदेश के आठ जिले जहां पर अनाधिकृत और बिना अनुमति के धर्म स्थलों में लाउड स्पीकर लगे हैं, उन्हें हटाने की भी बात कही गई।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *