प्रयागराज : लाल बंधुओं पर दर्ज केस में एससी-एसटी एक्ट भी लगा, तथ्यों के आधार पर बढ़ाई गई धारा

[ad_1]

SC-ST Act also invoked in the case registered against Lal brothers, section extended on the basis of facts

आरबी लाल, कुलपति शुआटस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


शुआट्स कुलपति आरबीलाल व उनके भाई विनोद बी लाल समेत अन्य पर घूरपुर थाने में दर्ज मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से जांच में तथ्य सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही विवेचना भी एसीपी कौंधियारा को स्थानांतरित कर दी गई है।

एक अक्तूबर को जेल भेजे गए शुआट्स निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल का रिमांड भी इस मामले में पुलिस बनवा चुकी है। मूलरूप से मिर्जापुर निवासी महिला ने धर्मांतरण व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वीसी समेत चार पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तीन अज्ञात आरोपी भी बनाए गए हैं।

महिला का आरोप है कि नौकरी का लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। बाद में अन्य लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डाला गया। इन्कार पर नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद विनोद बी लाल के स्कूल के सुपरवाइजर रिजवान ने अपने तीन अज्ञात साथियों संग आकर उसकी नाबालिग बेटियों से अश्लील हरकत की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

सूत्रों का कहना है कि वादिनी का पति दलित था और ऐसे में उसकी बेटियां भी इसी वर्ग की हुईं। इस संबंध में पीड़िता की ओर से साक्ष्य दिए गए हैं। इसी आधार पर मामले में एससी एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। उधर धारा बढ़ने के साथ ही विवेचना एसीपी कौंधियारा संतलाल सरोज को स्थानांतरित कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *