प्रयागराज हत्याकांड: शूटरों के नेपाल भागने की आशंका पर जांच शुरू, सभी जिलों में अलर्ट जारी

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

प्रयागराज के शूटरों के नेपाल भागने की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार ने अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर सहित नेपाल सीमा से जुड़े सभी एसपी को पत्र जारी कर बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने को कहा गया। एडीजी ने वायरल वीडियो को भी पुलिस ग्रुप में भेजा है, ताकि शूटरों को चेकिंग करने वाले पहचान लें।

एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक, प्रयागराज में हुए हत्याकांड मामले शूटरों की नेपाल भागे जाने की सूचना मिली है। अब तक शूटर्स की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे लेकर भारत-नेपाल सीमा के सभी जिलों, खासकर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बहराइच समेत दूसरे जिलों के पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है।

शूटरों की गिरफ्तारी के लिए जोन भर में सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि, वह किसी भी कीमत पर पुलिस को चकमा देकर नेपाल न पहुंचने पाएं। इसे देखते हुए सीमावर्ती जिलों में तलाशी अभियान और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *