प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: तीन स्थानों पर होगी रामभक्तों के रुकने की व्यवस्था, चाय से लेकर खाने तक का होगा पूरा इंतजाम

[ad_1]

Prepration for Pran Pratishtha programme in Ayodhya.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले रामभक्तों के लिए यहां पर ठहरने से लेकर चाय, भोजन और अस्पताल की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अयोध्या आने वाले राम भक्तों के रुकने की व्यवस्था तीन स्थानों पर करवाई जा रही है। कारसेवकपुरम में 1000 लोगों के लिए डोरमेट्री बनाई गई है। 850 लोगों के रुकने की व्यवस्था टिन कंपार्टमेंट में होगी।

ये भी पढ़ें – यूपी को साधने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति

ये भी पढ़ें – अयोध्या में 40 हजार वर्गफुट में बनेगी मस्जिद, मई से शुरू होगा निर्माण; इस वजह से रुका था काम

उन्होंने बताया कि धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर कमरे मिल गए हैं। उम्मीद है कि यह संख्या 1000 कमरे की होगी। श्रद्धालु कभी भी कहीं भी भोजन कर सकेंगे। चार स्थानों पर चाय वितरण का विचार किया गया है। आवश्यकता पड़ेगी तो ये स्थान बढ़ाए जाएंगे। चाय के साथ बिस्किट आदि की व्यवस्था भी होगी।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए अयोध्या में 2000 शौचालय बनेंगे। सारा शहर दुर्गंध और मक्खियों से मुक्त हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सर्दियों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। मणिपर्वत के पास टिन शेड से टेंट सिटी बनाई गई है।

मणि पर्वत के पास 3500 से अधिक संतों के रुकने की व्यवस्था की गई है। पानी का कोई अभाव न रहे इसके लिए छह ट्यूबवेल लगाए गए हैं। यहीं पर 10 बेड का अस्पताल भी बनेगा। देशभर से 150 एमबीबीएस डॉक्टर अयोध्या आएंगे। रोटेशन से ड्यूटी लगेगी। स्टेट बैंक के कैंपस में भी एक अस्पताल बनेगा। अयोध्या में आने वाले हर श्रद्धालु को भोजन मिल जाए इसके लिए 30 से अधिक स्थानों पर भंडारे होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *