प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली में रामोत्सव के दौरान पूजा जाएगा रामसेतु का दुर्लभ पत्थर, जानिए विशेषता

[ad_1]

Rare stone of Ram Setu will be worshiped during Ramotsav in Bareilly

पानी में उतराता काला पत्थर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बरेली के अलखनाथ मंदिर परिसर में रामेश्वरम से लाए गए दुर्लभ पत्थर की भी पूजा की जाएगी। मंदिर परिसर में ही अलग से स्थान बनाकर पत्थर को पानी में डाला गया है। पानी में तैरते इस काले रंग के पत्थर की आकृति अन्य पत्थरों से अलग है। 

इस पत्थर को भगवान राम के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु पत्थर के दर्शन जरूर करते हैं और अपने बच्चों को इससे जुड़ा इतिहास भी बताते हैं। हालांकि, पानी में तैरने वाले इस दुर्लभ पत्थर के रहस्य से काफी लोग अब भी अनजान हैं।

मंदिर से जुड़े पवन गिरि ने बताया कि 40 साल पहले दो पत्थर लाए गए थे। साल 2021 में एक पत्थर के चोरी हो जाने के बाद आम लोगों को इसे छूने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में मंदिर परिसर में एक ही पत्थर मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से उसे ताले में रखा गया है। सफाई के लिए भी परिसर को खोला और बंद किया जाता है। अन्य लोग दूर से ही पत्थर के दर्शन कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *