प्रेमी के लिए पति की जान ली: पत्नी फोन पर घंटों करती थी बात, घरवाले ने जब रोका तो आशिक संग मिलकर मार डाला

[ad_1]

Police disclosed electricity mechanic murder case in Civil Lines police station area of Rampur

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव वजीरनगर निवासी बिजली मैकेनिक लाखन (25) की हत्या पत्नी कुसुम ने झाड़-फूंक करने वाले अपने प्रेमी प्रमोद भगत और उसके दोस्त बिजनेश से कराई थी। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए कुसुम और बिजनेश को जेल भेज दिया। आरोपी प्रमोद अभी फरार है। यह घटना 30 जून की है।

वजीरनगर निवासी लाखन के बड़े भाई अतर सिंह की करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने अतर सिंह की पत्नी कुसुम की शादी लाखन से करा दी थी। लाखन के परिजनों के अनुसार, कुसुम का चाल-चलन ठीक नहीं था। जिसके चलते अक्सर लाखन और कुसुम में विवाद होता रहता था। इसी दौरान कुसुम का तंत्र-मंत्र करने वाले गांव के ही प्रमोद भगत से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह प्रमोद से घंटों फोन पर बात करती थी। लाखन ने जब टोका तो कुसुम ने उसे धमकी भी दी थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *