प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, फिर नाबालिग के साथ किया रेप

[ad_1]

बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को ही शर्मसार कर के रख दिया. दरअसल, पूरी वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है.

News Nation Bureau | Edited By : Vineeta Kumari | Updated on: 11 Sep 2022, 06:16:00 PM

raped

प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों ने पहले की छेड़खानी (Photo Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर)

Vaishali:  

बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को ही शर्मसार कर के रख दिया. दरअसल, पूरी वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है. 10 सितंबर शनिवार को जंदाहा थाने के धंधुआ गांव की एक 15 साल की नाबालिग लड़की पास के बहशी गांव के एक लड़के के साथ सुनसान इलाके में अपने प्रेमी के साथ थी, तभी गांव के 4-5 लड़के वहां आए और जोड़े को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे अर्धनग्न अवस्था में लड़की और लड़के की वीडियो बनाया जा रहा है. लड़के के हाथ-पैर जोड़ने के बाद भी लड़के रुके नहीं और युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. जब युवती ने वीडियो बनते देख अपना चेहरा छिपाया तो उसके साथ जबरदस्ती कर उसकी शक्ल को कैमरे की ओर मोड़ दिया गया.

इतना ही नहीं बंधक बना लड़का मनचलों के सामने लगातार हाथ जोड़ता तो कभी पांव पकड़ता दिख रहा था. अर्धनग्न हालत में लड़कों की छेड़खानी से बचने की कोशिश में लड़की जमीन पर बैठकर रोती हुई नजर आ रही है, लेकिन लफंगे कभी पुलिस बुलाने तो कभी गांववालों के सामने उन्हें बदनाम करने की धमकी देते नजर आ रहे थे. घटना के बाद युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद नाबालिग थाने पहुंची और लड़कों के खिलाफ रेप का आरोप दर्ज कराया.  बता दें कि पीड़िता ने देर शाम जंदाहा थाने पहुंचकर 4-5 लड़कों द्वारा छेड़खानी और रेप की FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.






संबंधित लेख

First Published : 11 Sep 2022, 06:16:00 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *