[ad_1]

प्रेम करने की दर्दनाक सजा
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में गांव के ही युवक से प्रेम करने और शादी की जिद करने पर पिता-पुत्र अपनी बेटी अर्चना (20) की हत्या कर दी। यह बात उन्होंने पुलिस से पूछताछ पर स्वीकार किया है। उसके घर वाले इससे पहले भी हत्या करने की साजिश रच चुके थे। इस बात का खुलासा प्रेमी ने किया है। प्रेमी ने बताया कि बीती 18 जून को भी अर्चना की हत्या करने की साजिश रची गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि अर्चना ने छिपाकर रखे फोन से पूरी साजिश बताई थी।
घटना मिरहची थाना क्षेत्र के नगला श्याम गांव की है। गांव निवासी ब्रह्म सिंह की बेटी अर्चना छह जुलाई से लापता है। काफी खोजबीन के बाद उसका पती नहीं चल सका। गांव के चौकीदार ने ब्रह्म सिंह और इसके पुत्र मुनेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमी विवेक ने बताया कि 12 जून को अर्चना शादी की जिद पर अड़ गई थी। घर वालों को पता चला तो उनके द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। लेकिन, वह मुझसे ही शादी करना चाहती थी।
यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता…एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
[ad_2]
Source link