फर्जी दस्तावेज से खुलवाए 9 खाते: कार्ड बदल ठगे 50 लाख, 17 सिम, 11 एटीएम, 6 पैन कार्ड बरामद, ऐसे करते थे ठगी

[ad_1]

jammu crime atm fruad news: 9 accounts were opened with fake documents 50 lakhs cheated by changing atm cards

पकड़े गए आरोपी और उनसे बरामद सामान
– फोटो : पुलिस

विस्तार


फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते खुलवा कर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। राजस्थान के हरमारा के अजय कुमार और बिलवाड़ा के दिलीप कुमार से लाखों की नकदी मिली है। साथ ही फर्जी सिमकार्ड, आधार कार्ड, पासबुक और अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

आरोपी पहले बैंक खाता खुलवाते थे। इसके लिए फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर पंजीकृत कराते थे। इसके बाद चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लेते थे। अभी तक नौ बैंक खातों की जानकारी मिली है जिनमें करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब डोडा के अब्दुल लतीफ ने नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि हफ्ते पहले बेटी के साथ बिक्रम चौक स्थित जेके बैंक एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए थे। बेटी एटीएम के भीतर गई। वहां पहले से अजय कुमार मौजूद था। 

पैसे निकालने में तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर अजय ने कार्ड बदल लिया। साथ ही कहा कि पैसे नहीं निकल रहे। वह लौट गए और 15 मिनट बाद मैसेज आया कि 1.23 लाख रुपये खाते से निकल गए हैं। आरोपी ने जेके बैंक एटीएम नरवाल से दो बार 40 हजार और 83 हजार रुपये निकाले।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *