फारूक अब्दुल्ला बोले: इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चुनाव आयोग होगा स्वतंत्र

[ad_1]

Farooq Abdullah said Election Commission will be independent if India bloc form government

सासंद फारूक अब्दुल्ला
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी गुट-इंडिया की सरकार बनने के बाद चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा। मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं।

रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोलते हुए नेकां नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चोर करार देते हुए लोगों से कागज की जांच करने और अपने वोट को सत्यापित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और कश्मीर में समाप्त हुई। 

कश्मीर में बर्फबारी हो रही थी और कई सदस्यों ने अपने जीवन में कभी बर्फ नहीं देखी थी। यह हमारा भारत है। आपको अपने वोटों की रक्षा करनी है क्योंकि मशीन (ईवीएम) एक चोर है। जब आप अपना वोट डालें तो कागज की जांच करें और अपना वोट सत्यापित करें। जब इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा, तो यह मशीन खत्म हो जाएगी। दूसरा, चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा।

जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी के नाम पर गांधी से डरते हैं। मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उन्होंने कहा, भाजपा संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की बात करती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *