फिर आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों की मौत, टीजेपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

[ad_1]

पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज यानी मंगलवार को एक थाने में आतंकवादियों का हमला हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 24 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी के मारे गये हैं और तकरीबन 35 सैनिक घायल हुए हैं. आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया है. आतंकवादियों ने पहले विस्फोटकों से लदे वाहन को थाने की इमारत में टक्कर मारी फिर मोर्टार से हमला किया.

टीजेपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

खबर है कि आतंकी हमले के बाद पुलिस ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सभी आतंकी मारे गये हैं. इसके बाद सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं, अज्ञात आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे इस आतंकी संगठन का हाथ पहले भी रहा है. इस संगठन के प्रवक्ता मुल्ला कासिम ने हमले को आत्मघाती मिशन करार दिया है. आतंकियों का यह हमला इतना भीषण था कि जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया, वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया. 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *