फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा: आयोग ने किए बड़े बदलाव, पुराना पेपर हटा, अब नए सवालों से होगी परीक्षा

[ad_1]

भर्ती परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भर्ती परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं।

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- बनेगा सख्त कानून, नकल में संलिप्त अभ्यर्थी 10 साल तक नहीं दे पाएंगे परीक्षा

राज्य लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती का पेपर पिछले सप्ताह लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई थी। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया। आयोग की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है। चूंकि, आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *