फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजे गए पीएम मोदी

[ad_1]

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया. पीएम मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस में शुक्रवार को विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां ‘एलिसी पैलेस’ में आयोजित पुरस्कार समारोह की फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ साझेदारी की भावना का प्रतीक.पीएम मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा.’’

पीएम मोदी ने सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का आभार व्यक्त किया

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया कि ‘‘ प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का आभार व्यक्त किया.’’ इससे पहले, फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने एलिसी पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया. पीएम ने एक कला केंद्र में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने कहा कि भुगतान प्रणाली ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) के इस्तेमाल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच सहमति बनी है, जिसके परिणामस्वरूप अब यहां इसका उपयोग किया जा सकेगा और भारतीय पर्यटक के लिए एक बड़ा बाजार खुलेगा. एक आधिकारिक बयान में दी जानकारी के अनुसार, पीएम ने यह भी कहा कि अब फ्रांस में स्नातकोत्तर के छात्रों को पढ़ाई के बाद पांच वर्ष का कार्य वीजा भी दिया जाएगा.

पीएम ने मैक्रों के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों का एलिसी पैलेस में उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया. मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘एलिसी पैलेस’ में मैक्रों के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की और लिखा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों का मुझे एलिसी पैलेस में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.’’ इससे पहले विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एलिसी पैलेस में मोदी के पहुंचने की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की और लिखा, ‘‘ एक करीबी दोस्त से मुलाकात. ऐतिहासिक एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी रात्रिभोज में गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के लिए अपनी दोस्ती को और मजबूत करने तथा गहरे संबंधों को संजोने का अवसर.’’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *