[ad_1]
बिहार के बक्सर के सिमरी प्रखंड के गंगौली बांध के समीप बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक डूब गया है.

मौके पर रामदास राय ओपी थाना की पुलिस भी पहुंच गई है. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Buxar:
बिहार के बक्सर के सिमरी प्रखंड के गंगौली बांध के समीप बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक डूब गया है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और नाविकों के द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है. इस घटना को कई घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है. उधर मौके पर रामदास राय ओपी थाना की पुलिस भी पहुंच गई है.
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से महाजाल लगाकर बच्चे को ढूंढने की कोशिश की जाती लेकिन, अधिकारी संकट की इस घड़ी में भी बेपरवाह बने हुए हैं.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी दीपक मल्लाह के 10 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार गंगा में आई बाढ़ के पानी में स्नान के लिए गया हुआ थे, इसी बीच तेज धार और गहरे पानी में वह डूब गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत ही उन्होंने घरवालों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद बालक की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन कई घंटे बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका है.
रिपोर्ट : जितेन्द्र कुमार
First Published : 02 Sep 2022, 01:43:26 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link