[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
मंडल में सभी पार्टियों के प्रत्याशी सोशल मीडिया को प्रचार के लिए खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रत्याशी एक घंटे में करीब चार से पांच पोस्ट डालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास में लगे हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स भी हैं।
कुछ समय पहले चुनाव में वाहन पर स्पीकर बांधकर प्रचार किए जाते थे। आज भी प्रत्याशी गांव देहात में प्रचार करने के लिए यह प्रक्रिया अपना रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया ने प्रचार के विधा को बदल दिया है।
प्रत्याशी रोड शो, जनसभा और कार्यक्रम में जाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दिन पहले ही लोगों को जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में इनके फॉलोअर्स लाईक, कमेंट और पोस्ट को शेयर करके सपोर्ट भी कर रहे हैं। इससे मतदाताओं का रुझान जानने में उन्हें मदद भी मिल रही है।
[ad_2]
Source link