[ad_1]

Prayagraj : पूर्व आईजी डीके पंडा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश भर के साधु-संत इन दिनों माघ मेले में धूनी रमा रहे हैं। ईश्वर की आराधना के लिए माह भर संगम तट पर प्रवास कर रहे हैं। लेकिन कभी खुद को दूसरी राधा बताने वाले पूर्व आईजी डीके पंडा ने इससे दूरी बना रखी है। माघ मेले को दुनियावी दिखावा बताने वाले पूर्व आईजी अब बाबा कृष्णानंद बन गए हैं। वह घर में ही बने मंदिर में कृष्ण भक्ति में लीन रहते हैं। पूर्व आईजी डीके पंडा उर्फ देबेंद्र किशोर पंडा धूमनगंज के प्रीतम नगर स्थित आवास में अकेले ही रहते हैं। रविवार को अमर उजाला ने यह पता करने की कोशिश की कि
कभी कृष्ण प्रेम में अपना रूप बदल लेने वाले पूर्व आईजी अब क्या कर रहे हैं। तब मालूम हुआ कि बीतते वक्त के साथ ही भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति और भी प्रगाढ़ हुई है। लेकिन वह न तो कभी किसी आश्रम से जुड़े और न ही किसी मंदिर में गए। वह घर में ही रहकर अपने आराध्य की भक्ति में रमे हुए हैं।
[ad_2]
Source link