बदले की आग में हैवानियत: मासूम को कैंट स्टेशन से अगवा कर जमीन पर पटका, दुष्कर्म के बाद मुंह दबा कर मार डाला, झाड़ी में मिला था शव

[ad_1]

child girl Kidnapped from varanasi Cantt station and strangled to death after assault

बच्ची से हैवानियत का आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन से 14 अगस्त की रात 12 बजे पांच साल की मासूम बच्ची अगवा की गई थी। बच्ची को अगवा कर उसे राजघाट स्थित मालवीय पुल के समीप ले जाकर जमीन पर पटका गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करते हुए मुंह दबाकर हत्या की गई थी। फिर, लहूलुहान शव झाड़ी में फेंक दिया गया था।

लगभग एक घंटे में वारदात को अंजाम देकर बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना के बसई गांव का मूल निवासी और बचपन से ही काशी स्टेशन पर रहने वाला 35 वर्षीय संजय बनवासी उर्फ पंडित वापस आकर काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर सो गया था। यह खुलासा संजय को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को आदमपुर थाने की पुलिस ने किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

झाड़ियों में मिला था मासूम का लहूलुहान शव

दोना-पत्ता बेचने वाला चंदौली का एक परिवार 14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोया था। रात ढाई बजे के लगभग परिवार के मुखिया की नींद खुली तो उसके और उसकी पत्नी के बीच सोई पांच साल की बच्ची गायब थी। बच्ची की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं लगा।

ये भी पढ़ें;  कैंट स्टेशन से लापता मासूम को जीआरपी ने एक घंटे में खोज निकाला, मां बोली- धन्यवाद पुलिस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *