बदल रहा है गोरखपुर: अदाणी समूह लगाएगा सीमेंट फैक्टरी, जमीन तय

[ad_1]

Adani Group will set up cement factory near Gajpur

अडाणी ग्रुप
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



गोरखपुर जिले में अदाणी समूह धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में गजपुर और नरायनपुर खुर्द गांव के बीच सीमेंट की फैक्टरी लगाएगा। समूह के चार प्रतिनिधियों ने जमीन फाइनल कर दी है। बृहस्पतिवार की शाम को जमीन आवंटन के लिए गीडा सीईओ के साथ बैठक भी हुई। जल्द ही कंपनी को यह जमीन आवंटित कर दी जाएगी। अदाणी समूह यहां 60 करोड़ की जमीन पर फैक्टरी लगाने में करीब 500 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में है।

गीडा प्रशासन लंबे समय से अदाणी समूह के संपर्क में है। गीडा प्रशासन का कंपनी को धुरियापार में विकसित हो रहे औद्योगिक इलाके में जमीन देकर दूसरी कंपनियों को भी वहां के लिए आकर्षित करने की योजना है। पिछले साल सितंबर में पहली बार इस कंपनी के साथ वार्ता शुरू हुई। नवंबर में गीडा के स्थापना दिवस से पहले ही कंपनी ने यहां अपनी फैक्टरी लगाने में रुचि दिखाई।

इसके बाद कई चरणों में कंपनी प्रबंधन और गीडा प्रशासन के बीच ऑनलाइन वार्ता हुई। दिसंबर में कंपनी के दो प्रतिनिधि जमीन देखने आए थे। फिर से बृहस्पतिवार को कंपनी के चार प्रतिनिधि गीडा कार्यालय पहुंचे। गीडा सीईओ अनुज मलिक और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच चली वार्ता के बाद करीब-करीब सहमति बन चुकी है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *