बदल रहा है गोरखपुर: कब्जा मुक्त सड़कें यूं ही भरवाती रहें फर्राटा इसलिए अब सजेगा गोलघर

[ad_1]

Encroachment free roads keep getting filled like this hence now Golghar will be decorated

अतिक्रमण मुक्त करने और सुंदर बनाने के उद्देश्य से महानगर के विभिन्न चौराहा का निरीक्षण अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


जल्द ही गोलघर की हृदय स्थली गोलघर में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर खाली कराई गईं सड़के इसी तरह फर्राटा भरवाती रहें, इसके लिए पक्के इंतजाम किए जा रहे हैं। गोलघर के गलियारों से कब्जा हटाने के साथ सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही सड़क के किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे हरियाली बढ़ेगी।

खानपान के स्टॉल लगाने वाले वेंडर्स को भी व्यवस्थित तरीके से जगह दी जाएगी। ताकि इन दुकानों पर जाने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करने पाएं। जगह-जगह पार्किंग स्थल के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। गोलघर की सड़क को स्मार्ट बनाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ड्राइंग व डिजाइन तैयार करवा रहा है।

जीडीए ने प्रथम चरण में स्मार्ट सड़क के अंतर्गत स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर सड़क और झुंगिया (मेडिकल कॉलेज) से फर्टिलाइजर रोड को विकसित करने का डिजाइन और ड्राइंग तैयार कर लिया गया है। स्मार्ट सड़क का प्रोजेक्ट तैयार की फर्म ने जीडीए के अधिकारियों के समझ अपना प्रेजेंटेशन भी दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: बिजली उपकेंद्र में मीट और शराब की पार्टी…वायरल वीडियो में नशे में धुत दिखा कर्मी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *