बद्दी अग्निकांड: एक-दूसरे को देख छत से तो कोई दूसरी-तीसरी मंजिल से कूद गया

[ad_1]

Baddi fire incident: Seeing each other, someone jumped from the roof from the second-third floor

बद्दी अग्निकांड
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में 30 कामगार कामगार घायल हुए। कोई भी आग से नहीं झुलसा। सभी छत से कूदने से घायल हुए। आग के भय से कामगार एक-दूसरे को देखकर छत से कूद गए। तीन लोगों की तीसरी मंजिल से कूदने से रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि फ्रैक्चर तो कुछ समय में ठीक हो जाएंगे लेकिन छत से कूदने से उनकी   जान बच गई। अगर नहीं कूदते तो जान से हाथ धोना पड़ सकता था। हादसे की शिकार अनीता ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद वह काम कर रही थी कि 10 मिनट बाद उनके फ्लोर में धुआं घुस गया।

जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो कई कामगार छत से कूद गए। अनीता के अनुसार उनके फ्लोर पर उस समय 30 लोग काम कर रहे थे। वहीं दीपशिखा ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर काम कर रही थी। उसके टेबल पर 19 महिला कामगार थीं। जैसे ही आग लगी तो सभी कामगार छत से कूद गईं। जिससे उनके हाथ-पांव में फ्रैक्चर हुए हैं। लेकिन जान बचने पर उसने राहत की सांस ली। दूसरी ओर से सुमन ने बताया कि दोपहर का भोजन खाने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर आई तो सुपरवाइजर ने उन्हें कहा कि यह सेंट नहीं बनाना है और उन्हें पहली मंजिल पर भेज दिया। वहां पर पहुंचते ही सुपरवाइजर ने गेट बंद कर दिए। अभी कुछ समय ही काम करते हुए हुआ था कि सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि पहली मंजिल में आग लग गई है जिसके बाद वह भी अन्य लोगों की साथ वहां से कूद गईं।  कूदने से उसे चोटें आई हैं। लेकिन जान तो बच गई।

घायलों के नाम

घायलों में तारावती व सलोनी निवासी पसूंगा मांडलीसंभल, यूपी, सपना निवासी शेखपुर बदायूं यूपी, कांति निवासी विसौली जिला बदायूं, कंचन निवासी गांव खटेटा, चंदौसी उत्तर प्रदेश, खुशबू पुत्री विष्णु निवासी फैचल बदायूं, सावित्री निवासी चंदौसी उत्तर प्रदेश, राजकुमारी निवासी गांव असालपुर चंदौसी यूपी के अलावा अनिता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल,  सलेस्टिना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, चरण सिंह, सतिंद्रा, राममूर्ति, आरती, गीता, प्रेम कुमारी, मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, हरीश चंद्र शामिल हैं।

मंत्री शांडिल, सीपीएस राजकुमार भी पहंुचे

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सीपीएस रामकुमार चौधरी ने झाड़माजरी का दौरा किया। उनके साथ एसपी बद्दी इल्मा अफरोज भी मौजूद थीं। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि वह मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता करने के लिए भी कहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *