बम बनाने वाला पाकिस्तान बना रहा नकली Bullet! धड़ल्ले से कर रहा बिक्री

[ad_1]

Fake Royal Enfield Bullet in Pakistan: भारत में रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 ‘शान की सवारी’ कही जाती है. यह किसी भी सड़क से गुजरती है, तो लोग जान जाते हैं कि बुलेट आ रही है. अब बम बनाकर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले पाकिस्तान में रॉयल एनफील्ड की नकली बुलेट बनाई जा रही है और इसकी धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस नकली बुलेट में केवल नेमप्लेट ही रॉयल एनफील्ड बुलेट वाली है, बाकी पार्ट्स दूसरी मोटरसाइकिलों वाली है.

पाकिस्तान में 75,000 रुपये में बिक रही बुलेट

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी रोड प्रिंस नकली बुलेट बनाकर बेच रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कंपनी 70 सीसी इंजन वाली मोटरसाइकि‍ल को बुलेट डिजिटल 70 के नाम से बेच रही है. पाकिस्तान में यह 75,000 रुपये (भारत का 24,000 रुपये) में बेच रही है.

पाकिस्तानी बुलेट का इंजन

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकि‍स्‍तान की रोड प्रिंस बुलेट डि‍जि‍टल 70 में 70 सीसी का एयर-कूल्‍ड इंजन लगा है, जि‍सके साथ चार स्‍पीड गि‍यरबॉक्‍स दिया गया है. यह इंजन 5 बीएचपी की पावर और 5.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. अगर भारत में बि‍कने वाले टू-व्‍हीलर में लगे सबसे छोटे इंजन की बात करें, तो वह टीवीएस स्‍कूटी पेप प्‍लस है जो कि‍ इतनी ही पावर की है.

भारत की कई मोटरसाइकिलों की कॉपी है पाकिस्तानी बुलेट

पाकिस्तान में नकली बुलेट बनाने वाले दोपहिया वाहन निर्माता रोड प्रिंस की चालाकी देखिए कि उसने नकली बुलेट बनाने में भारत की कई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स का इस्तेमाल किया है. इसके फ्रंट का डिजाइन भारत की हीरो होंडा सीडी 100 से मिलता-जुलता है. वहीं इसका पिछला हिस्सा बजाज की पुरानी गाड़ी से मिलता है. स्पेसिफिकेशंस में रॉयल एनफील्ड 350 सीसी की बाइक होती है. इसकी कीमत जानकर इसके असली और नकली होने के अंतर को उजागर करता है.

पाकिस्तान में असली बुलेट की कीमत क्या है

पाकिस्तान में अगर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत की बात की जाए, तो यहां पर बुलेट की कीमत 1.24 लाख रुपये (पाकिस्तानी रुपया) से शुरू होती है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक पाकिस्तान में अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइक है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक कई कलर ऑप्शन और वेरिएंट में उपलब्ध है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 एक कम्यूटर टाइप बाइक है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के डाइमेंशन और वजन की बात करें, तो लंबाई 2170, चौड़ाई 810, ऊंचाई 1120 और सीट की ऊंचाई 800 है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *