बरेली-मथुरा हाईवे: तीसरे चरण में बदायूं की सीमा में 37 किमी हिस्सा होगा चौड़ा, इन गांवों की ली जाएगी जमीन

[ad_1]

Bareilly-Mathura Highway will be widened in the third phase in Budaun

उझानी से कछला जाने वाली रोड पर टूटी पड़ी सड़क।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



बरेली-मथुरा हाईवे के बदायूं की सीमा में कछला से चंदननगर खरैर तक करीब 37 किमी हिस्से को 45 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) किसानों की भूमि का अधिग्रहण करेगी। प्रशासन ने किसानों का डाटा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है।

बरेली-मथुरा मार्ग को एनएचएआई ने 2019 में अपने हाथ में लिया था। चार चरणों में इस रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। तीसरे चरण में जिले में एनएचएआई ने काम करना शुरू कर दिया है। एनएचएआई कासगंज से बरेली की तरफ काम करता हुआ आगे बढ़ रहा है। एनएचएआई ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी है, ताकि सड़क का चौड़ा किया जा सके। तीसरे चरण में कछला से चंदननगर खरैर तक की 37 किलोमीटर की सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर

एनएचएआई के अनुसार, इस रोड को 45 मीटर चौड़ा करके फोरलेन किया जाएगा। इसमें कुल 116 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। तीसरे चरण में 30 गांवों को शामिल किया गया है। इनके किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों का डाटा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *