[ad_1]

घटना से सहमा पीड़ित परिवार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना बारादरी के कांकरटोला मोहल्ले में दबंगों ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में घुसने का प्रयास किया। नाकाम होने पर पथराव कर दिया। पीड़ित के मकान की दीवार गिरा दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो बनाने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार ने जान की खतरा जताते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करीब 10 मिनट तक किया पथराव
बारादरी थाने के कांकरटोला में महेश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पड़ोस के तीन भाइयों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। घर की एक तरफ की दीवार तोड़ दी और करीब 10 मिनट तक जमकर पथराव किया। इससे दहशत में आए पीड़ित परिवार ने कमरे में छिपकर खुद को बचाया। घटना से महेश का पूरा परिवार सहम गया।
ये भी पढ़ें– दर्दनाक: एक साल पहले खोई बेटी, अब दो बेटे… सूना हुआ घर; बिलखते हुए बोली मां- हे रब्बा मैं की करांगी हुण
[ad_2]
Source link