बरेली में भाईचारे की मिसाल: तफसीर अहमद ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, बुलडोजर पर चढ़कर बरसाए फूल

[ad_1]

Muslim man warm welcomed kanwariyas by showered flowers in bareilly

बुलडोजर पर चढ़कर बरसाए फूल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में जहां कुछ खुराफाती अपनी हरकतों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर चुके हैं, वहीं अमन पंसद लोग भाईचारे की मिसाल कर रहे हैं। भोजीपुरा में कछला जल लेकर लौटे गांव ईसापुर के कांवड़ियों पर ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल और प्रधान तफसीर अहमद ने बुलडोजर पर चढ़कर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कांवड़ियों को मालाएं पहना कर मिठाई भेंट की गई।

गांव ईसापुर के कांवड़ियों का जत्था रविवार को कछला गंगा घाट से जल लेकर लौटा। ईसापुर के निकट प्रधान तफसीर अहमद ने कांवड़ियों के स्वागत का कार्यक्रम रखा था। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल को बुलाया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *