बरेली में युवक की हत्या: सात दिन बाद गन्ने के खेत में मिला कंकाल, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

[ad_1]

young man murdered his skeleton found in farm in bareilly

मृतक दिनेश का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के देवरनियां क्षेत्र में 30 अगस्त से लापता युवक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका कंकाल देवरनियां के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। बहेड़ी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

थाना बहेड़ी के गांव मिंतरपुर निवासी रामचंद्र राठौर का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार  30 अगस्त से लापता था। रामचंद्र ने बताया कि रिछा बिजलीघर में संविदा पर काम करने वाला बहेड़ी के गांव उलैहतापुर निवासी उसका दोस्त सुनील कुमार उसे बुलाकर ले गया था। सुनील के साथ दिनेश और रिछा निवासी विशाल भी बिजली का काम सीखते थे।

ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड

दिनेश कुमार को परिजनों ने काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिला। सुनील ने भी कुछ नहीं बताया। इस पर दो सितंबर को बहेड़ी थाने में पिता रामचंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद बहेड़ी थाना पुलिस ने सुनील कुमार और विशाल को हिरासत में ले लिया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *