बरेली में रक्षाबंधन की धूम: जेल में किए गए विशेष इंतजाम, बंदी भाइयों को राखी बांधते समय बहनें हुईं भावुक

[ad_1]

Sisters became emotional while tying rakhi to brothers in Bareilly District Jail

जेल में भाई को राखी बांधने के बाद रो पड़ी बहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में रक्षाबंधन के पर्व धूम है। बुधवार रात 9:01 बजे भद्रा की बाधा खत्म हुई तो राखी का पर्व शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। बृहस्पतिवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार जिला जेल और केंद्रीय जेल दोनों जगह रक्षाबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला जेल में शानदार सजावट की गई है। 

जिला और केंद्रीय जेल में सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। रक्षाबंधन पर दोनों जगह सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सेंट्रल जेल प्रशासन ने बंदी भाइयों व उनकी बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए। जिला जेल में भी इस बार भव्य आयोजन किया गया है। जेल परिसर के बाहर टेंट और कुर्सियां लगाकर बहनों को बैठाने की व्यवस्था की गई तो अंदर एक हॉल को समारोह की तर्ज पर सजाकर भाई-बहनों को बैठाया गया।

ये भी पढ़ें– भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *