बलवंत हत्याकांड: पत्नी की चेतावनी, इंसाफ न मिला तो बच्चों संग पीएम व सीएम आवास के बाहर करेंगे आत्मदाह

[ad_1]

बलवंत की पत्नी शालिनी सिंह

बलवंत की पत्नी शालिनी सिंह
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने रविवार को दो वीडियो जारी किए हैं। इसमें उसने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेगी। रविवार की दोपहर में जारी पहले वीडियो में शालिनी ने कहा कि उसे लग रहा है कि प्रदेश सरकार अपराधियों के दबाव में है, उसे न्याय दिलाने में नाकाम दिख रही है। एसपी ने घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। अब इसमें 24 घंटे का समय बचा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ पीएम आवास के बाहर आत्मदाह कर लेगी। वहीं, शाम को जारी दूसरे वीडियो में शालिनी ने जल्द न्याय न मिलने पर सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की बात कही है।

एमएलसी ने सीएम को दी बलवंत हत्याकांड की जानकारी
भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कस्टडी में मारे गए लालपुर सरैंया गांव के व्यापारी बलवंत सिंह के बारे में चर्चा की। बलवंत हत्याकांड को लेकर पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई का फीड बैक भी दिया। एमएलसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निष्पक्ष न्याय व परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

सोमवार दोपहर 12:30 बजे लालपुर सरैंया पहुंचेंगे अखिलेश
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को लालपुर सरैया गांव में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले बलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को बलवंत सिंह के परिवार से मिलने सपा नेता गए थे। तब परिजनों ने कहा था कि मामले को अखिलेश यादव तक ले जाइए। वह लोग मिलना चाहते हैं। वह अपनी बात अखिलेश यादव के सामने  रखना चाहते है, ताकि उन्हें सही से न्याय मिल सके। इस पर सपा नेताओं ने आश्वासन दिया था। अब अखिलेश सैफई से हाईवे के रास्ते लालपुर सरैंया गांव आएंगे। करीब आधे घंटे बलवंत के परिजनों से मुलाकात के बाद वह कानपुर नगर चले जाएंगे। सपा के प्रमोद यादव, वीरसेन यादव, जिला पंचायत सदस्य अंकित सिंह यादव व शेखू खान ने बताया कि परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। उनको न्याय दिलाकर ही दम लिया जाएगा।

लावारिस मिला बलवंत का लोडर, थाने में कराया खड़ा
जिस लोडर से बलवंत सिंह चोकर लेने गया था, वह पुलिस को अलियापुर के पास लावारिस हालत मिला है। पुलिस ने लोडर को शिवली थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। सोमवार को बलवंत गांव के ही गुड्डू व राम के साथ चोकर लेने लोडर से सचेंडी स्थित एक फ्लोर मिल गया था। गुड्डू ने बताया कि चोकर लादकर मिल से आधा किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप तक पहुंचे थे, तभी एक निजी गाड़ी से आकर पुलिस वालों ने बलवंत व राम को पकड़ लिया था। गुड्डू वहां से घर पहुंचा और इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। लूट की घटना के वादी व बलवंत के चाचा चंद्रभान ने बताया कि जब वह रनियां थाने पहुंचे, तो वहां चोकर लदा लोडर वहीं खड़ा था। पुलिस वाले थाने में बलवंत के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर सभी को भगा दिया था। बाद में बलवंत के की हत्या खबर मिली थी।

बलवंत का केस निशुल्क लड़ेंगे अधिवक्ता  
बलवंत के परिजनों से मिलने रविवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव, रमेश चंद्र गौर, टिल्लू पाल व प्रधान प्रदीप कमल पहुंचे। बलवंत के पिता मुन्ना सिंह व चाचा अंगद सिंह से कहा कि अधिवक्ता निशुल्क इस केस की लड़ाई परिजनों के साथ मिलकर लड़ेंगे। मौके पर महेंद्र यादव, अनुज पाल, राघवेंद्र यादव, योगेश शर्मा, एईशु सिह चंदेल, सुरेंद्र सिंह चंदेल मौजूद रहे।

विस्तार

कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने रविवार को दो वीडियो जारी किए हैं। इसमें उसने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेगी। रविवार की दोपहर में जारी पहले वीडियो में शालिनी ने कहा कि उसे लग रहा है कि प्रदेश सरकार अपराधियों के दबाव में है, उसे न्याय दिलाने में नाकाम दिख रही है। एसपी ने घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। अब इसमें 24 घंटे का समय बचा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ पीएम आवास के बाहर आत्मदाह कर लेगी। वहीं, शाम को जारी दूसरे वीडियो में शालिनी ने जल्द न्याय न मिलने पर सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की बात कही है।

एमएलसी ने सीएम को दी बलवंत हत्याकांड की जानकारी

भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कस्टडी में मारे गए लालपुर सरैंया गांव के व्यापारी बलवंत सिंह के बारे में चर्चा की। बलवंत हत्याकांड को लेकर पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई का फीड बैक भी दिया। एमएलसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निष्पक्ष न्याय व परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

सोमवार दोपहर 12:30 बजे लालपुर सरैंया पहुंचेंगे अखिलेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को लालपुर सरैया गांव में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले बलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को बलवंत सिंह के परिवार से मिलने सपा नेता गए थे। तब परिजनों ने कहा था कि मामले को अखिलेश यादव तक ले जाइए। वह लोग मिलना चाहते हैं। वह अपनी बात अखिलेश यादव के सामने  रखना चाहते है, ताकि उन्हें सही से न्याय मिल सके। इस पर सपा नेताओं ने आश्वासन दिया था। अब अखिलेश सैफई से हाईवे के रास्ते लालपुर सरैंया गांव आएंगे। करीब आधे घंटे बलवंत के परिजनों से मुलाकात के बाद वह कानपुर नगर चले जाएंगे। सपा के प्रमोद यादव, वीरसेन यादव, जिला पंचायत सदस्य अंकित सिंह यादव व शेखू खान ने बताया कि परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। उनको न्याय दिलाकर ही दम लिया जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *