बसपा की बैठक: मायावती बोलीं- भाजपा सरकारों को धार्मिक उन्माद फैलाने से बचना चाहिए

[ad_1]

BSP meeting in Lucknow for Loksabha Election 2024.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय पर स्टेट, मंडल एवं जिला कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी को मजबूती से लग जाना है। मायावती ने कहा कि यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है।

इन कमियों से लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा की सरकारें जातिवादी, सांप्रदायिक व धार्मिक विवादों को जानबूझकर पूरी छूट दे रही है। इससे देश की प्रगति प्रभावित हो रही है। देश का निर्यात घटने के कारण व्यापारी घाटा पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचना सभी के लिए चिंतनीय है।

ये भी पढ़ें – मौसम अपडेट: लू भरे दिन बीते… सुबह से ही होती रही राहत की बारिश, दो दिन में यूपी पहुंच सकता है मानसून

ये भी पढ़ें – बड़ा सवाल: क्या यूपी में बिग बॉस की भूमिका में कुबूल किए जाएंगे अखिलेश? नेतृत्व का मुद्दा सुलझाना आसान नहीं

भाजपा सरकारों को लव जिहाद, लैंड जिहाद, हिजाब, मदरसा, स्कूल-कॉलेज, बुलडोजर राजनीति, धार्मिक उन्माद, फैलाने वाले नफरत बयानों से बचना होगा। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास पूरे प्रदेश का होना चाहिए न कि समाजवादी पार्टी की हुकूमत की तरह कुछ विशेष जिले में खास क्षेत्रों का। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर सरकार फेल है। हिरासत में हत्या तथा अपराधियों में खुलेआम टकराव ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। पुलिस व प्रशासन बेलगाम है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *