[ad_1]
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में 60 घंटे से भी ज्यादा समय से आग धधकने की वजह से दीवारें दरक गई हैं। छतें भी झुक गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 25-25 जवान आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

कॉम्प्लैक्स अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग तीन दिन बाद भी धधक रही है। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी दो टीमें लगी हैं। टीम ने एआर टाॅवर और मसूद कॉम्प्लेक्स को लेकर पुलिस अधिकारियों को प्राथमिकी रिपोर्ट दी है। आशंका जताई है कि ये दोनों इमारतें किसी भी समय ढह सकती हैं।
रिपोर्ट में बताया है कि 60 घंटे से भी ज्यादा समय से आग धधकने की वजह से दीवारें दरक गई हैं। छतें भी झुक गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 25-25 जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पहले दोनों टीमों ने बाहर से चारों इमारतों का निरीक्षण किया। इसके बाद धीरे-धीरे तीन इमारतों में स्थिति का जायजा लेने के लिए अंदर दाखिल हुए, मगर किसी इमारत में तोड़फोड़ नहीं की। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एआर और मसूद कॉम्प्लेक्स को लेकर एनडीआरएफ के प्रमुख ने रिपोर्ट दी है। आग बुझने के बाद टेक्निकल टीम से मुआयना कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link