[ad_1]

दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण में सुधार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात हुई बारिश की वजह से मंगलवार सुबह को कई इलाकों की हवा में सुधार हुआ है। बारिश की वजह से मौसम हलका सा साफ हुआ है। सफर के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी एक्यूआई खराब स्थिति में है। मंगलवार की सुबह कई लोगों ने बताया कि बीते दिन हुई बारिश की वजह से थोड़ा सुधार हुआ है। साथ ही थोड़ा अच्छा महसूस रह रहे हैं। दिल्ली के लोधी रोड, लाल किया और एम्स में ड्रोन की मदद से कुछ वीडियो लिए गए। जिससे पता चला है कि बारिश की वजह से प्रदूषण धुल गया।
दिल्ली में अब बढ़ेगा कोहरा
इससे पहले बीते सोमवार की रात को बारिश और उत्तर-पूर्व दिशाओं से आ रही तेज हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रात 8:30 बजे तक सफदरजंग केंद्र में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में यह आंकड़ा 2.3 मिमी दर्ज किया गया। पूर्वानुमान है कि वातावरण में नमी की वजह से मंगलवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। जबकि शाम सात बजे के बाद कई जगहों तक तेज बारिश दर्ज की गई।
[ad_2]
Source link