[ad_1]

बालिका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के पेढ़ गांव में पुलिस और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचा लिया। छानबीन में पता चला कि पैसे के लालच में नाबालिग की शादी की जा रही थी। टीम ने मौके से 1.09 लाख रुपये भी बरामद किया। मामले में संलिप्त तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
कोतवाली निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेढ़ में 15 वर्षीय किशोरी की शादी चल रही है। किशोरी की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर महराजपुर से आए 35 वर्षीय दूल्हे के साथ हो रहा था। टीम जब मौके पर पहुंची तो जयमाल की रस्म हो चुकी थी।
ये तीन लोग हुए गिरफ्तार
दुल्हन नाबालिग लग रही थी, जबकि दुल्हा दोगुने से ज्यादा उम्र का था। उसके माता-पिता से उम्र का साक्ष्य मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। दुल्हन बनी किशोरी ने बताया कि वह कक्षा पांचवी तक पढ़ी है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के सुरेश बने निर्विरोध उपसभापति, सपा का वॉकआउट, कांग्रेस के सदस्य बैठक से नदारद
[ad_2]
Source link