[ad_1]
चरका पत्थर थाना क्षेत्र के असरहुआ गांव में दबंग चाचा ने अपने भतीजे को टांगी मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.

बालू उठाने पर दबंग चाचा ने भतीजे को टांगी मारकर किया घायल (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Jamui:
चरका पत्थर थाना क्षेत्र के असरहुआ गांव में दबंग चाचा ने अपने भतीजे को टांगी मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. घायल युवक की पहचान असरहुआ गांव निवासी सकलदेव रविदास का पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घायल युवक के पिता केरला में मजदूरी करते हैं. वह अपने परिवार के साथ घर पर रहता है, जो अपने नए भवन का निर्माण करा रहा था. जैसे ही वह मजदूरों को पैसा देने जा रहा था, तभी उसके दबंग चाचा सुनील वहां पहुंच गए. जिसके बाद उस पर बालू उठाने का आरोप लगाते हुए टांगी से हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
घायल ने बताया कि जब वह मजदूरों को पैसा देने जा रहा था, तभी उसके चाचा सुनील उस पर बालू उठाने का आरोप लगाकर टांगी से हमला कर दिया. जिसमें वह घायल हो गया. साथ ही बताया कि इस घटना को पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिया गया है. जानकारी की मानें तो घटना के बाद पीड़ित युवक ने सदर अस्पताल में टाउन थाने की पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है, जिसमें अपने चाचा पर टांगी मारकर घायल करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
First Published : 07 Sep 2022, 10:24:44 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link