[ad_1]

नयनादेवी जी मंदिर।
– फोटो : संवाद
विस्तार
आयुक्त मंदिर नयनादेवी डॉक्टर निधि पटेल ने बैठक कर अधिकारियों को चैत्र नवरात्र मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अप्रैल तक चलने वाले मेले में उप मंडलाधिकारी नागरिक स्वारघाट, उप पुलिस अधीक्षक नयनादेवी को मेला अधिकारी और पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। मंदिर अधिकारी, सहायक मेला अधिकारी, थाना प्रभारी कोट कहलूर सहायक मेला अधिकारी होंगे। मेले के दौरान मंदिर रात्रि 12 बजे बंद होगा। देर रात 2:00 बजे दर्शन के लिए खुलेगा। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में अधिकारी अनुमति लेना सुनिश्चित करें। उसके अनुरूप कार्य करें।
[ad_2]
Source link