बिल लाओ-इनाम पाओ योजना: 6000 विजेताओं पर इनामों की हुई बरसात, शहरी विकास मंत्री ने निकाले लकी ड्राॅ

[ad_1]

Bill lao Inam pao Scheme 6,000 people who collected GST bill for shopping got reward Dehradun Uttarakhand news

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निकाला विजेताओं का लकी ड्राॅ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


जिम्मेदार नागरिक के तौर पर खरीदारी का जीएसटी बिल लेने वाले 6,000 लोगों को बुधवार को इनामों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के तहत जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर के भाग्यशाली विजेताओं का लकी ड्राॅ निकाला।

विजेताओं को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व इयरबड्स की सौगात मिली। मंत्री ने बताया, योजना के शुरू से अब तक कुल 47,408 ग्राहकों ने 90.07 करोड़ रुपये की राशि के 2,35,999 बिल बिलिप एप पर अपलोड किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है।

11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके

योजना के तहत सर्वाधिक बिल अपलोड करने वाले टिहरी निवासी रवींद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा, इस तरह के प्रयासों से अन्य उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।कहा, योजना के तहत अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके हैं।

लकी ड्रॉ के विजेता इन पुरस्कारों को अपने निकट के राज्य कर विभाग के जीएसटी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने बताया, एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू इस योजना को नवंबर माह तक विस्तारित किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *