बिहार में गड्ढे भी काम आते हैं : फंस गया ट्रक तो बुलाई गई पुलिस, वर्दी वालों को देखते ही भागे सारे तो खुला राज

[ad_1]

Bihar News : Bihar Police reached to rescue truck stuck in pit, smuggled liquor ban in bihar nitish kumar govt

ट्रक से ऐसे हो रही थी तस्करी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


सड़क जर्जर होने की वजह से एक ट्रक का पिछला दोनों चक्का फंस गया। यह ट्रक मुजफरपुर होते हुए गाय घाट रहा था लेकिन ट्रक फंसने की वजह से अब जाम जैसे स्थिति होने लगी। जाम से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी ताकि जाम को हटाया जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और जाम को हटाने लगी। ट्रक को हटाने के क्रम में दवा की गंध आने लगी। इस दौरान पुलिस ट्रक में रखे कार्टून को हटाने लगी। कार्टून को हटाने के दौरान जब पुलिस की नजर कार्टून के अंदर पड़ी तब उसे देखकर दंग रह गईं। मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र की गायघाट की है।

गड्ढे से मिली पुलिस को उपलब्धी 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के वहां आते ही ट्रक का चालक और ट्रक में सवार सभी लोग ट्रक को छोड़कर फरार हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची और ट्रक को गड्ढे से निकालने में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने दो क्रेन मंगवाये और ट्रक निकालने की कोशिश शुरू हो गई। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया। ट्रक के बाहर निकालने के बाद पुलिस ने ट्रक की छानबीन शुरू कर दी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने 550 कार्टून शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने जब उन कार्टून की जांच पड़ताल के दौरान सैकड़ों कार्टून में ऑक्सीटोसिन दवाई बरामद की गई।

जांच में जुटी पुलिस 

इस संबंध में एएसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया है ट्रक के फंसे हुए होने की जानकारी के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। ट्रक की  जांच में उसमें मवेशी की दवा ऑक्सीटोसिन की आड़ में छिपा कर रखी हुई 550 कार्टन शराब जब्त की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *