बिहार में छठ का क्यों है विशेष महत्व, जानिए धूम-धाम से इस महापर्व को मनाने के पीछे की वजह..

[ad_1]

Chhath Puja 2023: बिहार में छठ पूजा का विशेष महत्व है. इसे राज्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. चार दिनों तक इस महापर्व को मनाया जाता है. इस दौरान दूसरे राज्य से कई लोग अपने घर वापस वापस आ रहे हैं. इस कारण ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोगों को टिकट तक नहीं मिल रही है. वहीं, रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इस साल 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरूआत होने जा रही है. फलों का बाजार भी सज चुका है. मालूम हो कि हर साल हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है. इस दिन छठी मैया की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन छठ मां की पूजा करने से सुख- समृद्धि, यश, धन, मान- स्मान, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. पूरे देश में छठ का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन, बिहार में इसे पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जाता है. राज्य में सदियों से इस महापर्व को मनाने की परंपरा चली आ रही है. कहा जाता है कि यह पर्व बिहार में सबसे अधिक प्रसिद्ध है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *