बीएचयू की छात्रा ने किया गजब का शोध: तुलसी और फूलों के बीज से बनेगी पैकिंग सामग्री, उगा सकेंगे पौधे

[ad_1]

BHU student did amazing research: Packing material will be made from basil and flower seeds, plants will be ab

बीएचयू की शोध छात्रा श्रृष्टि द्वारा निर्मित हस्त कला पैकिंग माडल बनाया गया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीएचयू दृश्य कला संकाय की छात्रा सृष्टि प्रजापति ने हस्तकला उत्पादों के पैकेजिंग डिजाइन पर शोध किया है। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल, किफायती और सुविधाजनक पैकेजिंग मॉडल ईजाद किया है। यह शोध उपभोक्ताओं तक सुरक्षित तरीके से ब्रांड बनारस को पहुंचाने में सहायक होगा। ये इको-फ्रेंडली पैकिंग मटेरियल सस्ता होने के साथ वस्तुओं को लाने और ले जाने में सुविधा जनक है। क्राफ्ट निकालने के बाद कवर काे फिर से यूज किया जा सकता है। इससे अनावश्यक कचरा नहीं होगा। सामान निकालने के बाद पैकिंग सामग्री को खाद के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन सामाग्रियों को तुलसी और फूलों के बीज से बनाया जाएगा। इसकी मदद से लोग गमले में पौधे उगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में जीएसटी का छापा: स्टेशनरी के होलसेलर के यहां पहुंची टीम तो मचा हड़कंप, पोर्टल पर मिली शिकायत

काशी के हस्तशिल्प कलाकार विदेशों में सामान भेजते हैं, लेकिन 15 से 17 प्रतिशत सामान टूट फूट जाते हैं। इसका खामियाजा आर्टिजन के कारिगरों को भुगतना पड़ता है। अब उद्यमियों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस शोध से काशी के उद्यमियों और कारीगरों को सहूलियत होगी। सृष्टि ने बताया कि अगर सही पैकेजिंग हो तो वस्तु आसानी से अच्छी कीमत पर बिकती है। ये पैकेजिंग पर्यावरण के अनुकूल होगा। इसमें कबाड़ और फिर से इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का प्रयोग होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *