बीएचयू में भारी हंगामा: धरने पर बैठे छात्रों ने घेरा कुलपति ऑफिस, रोकने पर पेट्रोल से आत्मदाह की कोशिश

[ad_1]

Huge uproar in BHU Students sitting on strike surrounded Vice Chancellor office threatened to commit suicide

छात्रों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शोध में दाखिले के लिए बनी प्रवेश नियमावली पर सवाल उठाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने शुक्रवार दोपहर भारी हंगामा किया। बीते 12 दिनों से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस पहुंचकर कुलपति का घेराव करने का प्रयास किया।

आरोप है कि कुछ छात्र गैलन में पेट्रोल लेकर आए थे। बीएचयू के सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए बीएचयू सेंट्रल ऑफिस के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रसासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से इस्तीफे की मांग की। सूचना पर  पहुंचे लंका थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय और अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *